Finance

परसदेपुर रायबरेली : विशालकाय गड्ढे में गिरा गौवंश, फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला; गड्ढा पाटने की उठी मांग

TV Bharat Logo
ByRaunak Mishra
Published : July 16, 2026
2 min read
125 views
विशालकाय गड्ढे में गिरा गौवंश, फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला; गड्ढा पाटने की उठी मांग

परसदेपुर रायबरेली : वर्षों से गड्ढा बना जानलेवा

नगर पंचायत परसदेपुर के वार्ड संख्या-10 स्थित मोहल्ला शुक्लाना में शिवाला मंदिर और पुराने कुएं के बीच बना विशालकाय गड्ढा एक बार फिर हादसे की वजह बन गया। बृहस्पतिवार को एक गौवंश इस गहरे गड्ढे में गिर गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासी गोविंद मौर्य ने तत्काल डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दीपक सिंह भोला मौर्य कर्मचारियों के सहयोग से रस्सी के सहारे गड्ढे में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद गौवंश का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गहरा गड्ढा पिछले वर्ष हुई भारी बारिश के दौरान बना था। तब से इसे नहीं भरा गया है, जिससे यहां हर समय बच्चों, राहगीरों और पशुओं के गिरने का खतरा बना रहता है।विद्याधर मिश्र,अजय मौर्य,सुंदर मौर्य,माता प्रसाद मौर्य,हरिप्रसाद मौर्य मोहल्लेवासियों ने प्रशासन और नगर पंचायत से गड्ढे को तत्काल पाटने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल ने बताया कि उन्हें अभी तक इस संबंध में कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। यदि सूचना प्राप्त होती है तो मामले को संज्ञान में लेकर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

supporting image 2