सरेनी रायबरेली: युवक को स्नान करना पड़ा भारी
रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने परिजनों के साथ ननिहाल आया था और स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोरों ने घंटों की मशक्कत के बाद शव बरामद किया।रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे मालिन गांव के निकट बंगला घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। फतेहपुर जनपद का रहने वाला साहिल अपने परिजनों के साथ ननिहाल आया हुआ था। सुबह वह परिवार के लोगों के साथ गंगा स्नान करने गया, तभी अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।युवक को डूबता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही सरेनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद साहिल का शव गंगा से बरामद कर लिया गया।इसके बाद युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरेनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

