Social

रायबरेली : समोधा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, बड़ा हादसा टला

TV Bharat Logo
Byघनश्याम मिश्रा
Published : June 8, 2026
2 min read
22 views
समोधा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, बड़ा हादसा टला

रायबरेली : डीसीएम ने कार को मारी टक्कर, भागने के दौरान पिकअप खाई में पलटी

बछरावां रायबरेली

थाना क्षेत्र के समोधा चौराहे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया। फतेहपुर की ओर से आ रही एक कार को बछरावां की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीसीएम चालक ने भागने के दौरान पुल के किनारे खड़ी एक पिकअप गाड़ी को भी टक्कर मार दी, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। कार में सवार चालक को चोटें आई हैं, जबकि पिकअप में सवार लोगों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। सूचना मिलते ही बछरावां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद कुछ समय के लिए चौराहे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।