Finance

रायबरेली : नए पते पर कैनवास क्लब का पुनरारंभ, रिबन काटकर आर्ट गैलरी का उद्घाटन

TV Bharat Logo
ByRaunak Mishra
Published : August 3, 2026
2 min read
9 views
 नए पते पर कैनवास क्लब का पुनरारंभ, रिबन काटकर आर्ट गैलरी का उद्घाटन

रायबरेली : 'रंगोत्सव-2026' के सहयोगियों का सम्मान, संस्थाध्यक्ष का जन्मदिवस व फ्रेंडशिप डे भी मनाया गया

रंगोत्सव-2026' के सहयोगियों का सम्मान, संस्थाध्यक्ष का जन्मदिवस व फ्रेंडशिप डे भी मनाया गया

रायबरेली ब्यूरो

शहर की प्रतिष्ठित कला संस्था कैनवास क्लब का रविवार को अपने नए परिसर में शुभ अभिजीत मुहूर्त में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ पुनरारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव भार्गव ने फीता काटकर क्लब की नई आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया। अब संस्था का संचालन नियर एवीएस होंडा शोरूम,शिवाजीपुरम कॉलोनी, कानपुर रोड, रायबरेली स्थित नए पते से किया जाएगा।क्लब के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने बताया कि नए परिसर में कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उद्घाटन समारोह में डॉ. संतलाल, शत्रुघ्न लाल वर्मा, डॉ. संतोष विश्वकर्मा, श्रीमती मुक्ता भार्गव, जितेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. रवि प्रताप सिंह, प्रभात सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि एवं क्लब के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर हाल ही में आयोजित कला महोत्सव 'रंगोत्सव-2026' की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सहयोगियों, क्लब के समर्पित सदस्यों एवं मार्गदर्शक मंडल के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। डॉ. संतलाल एवं राजीव भार्गव ने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।समारोह में क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे। साथ ही संस्थाध्यक्ष अभिषेक वर्मा का जन्मदिवस एवं फ्रेंडशिप डे भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिससे कार्यक्रम उत्सवमय वातावरण में संपन्न हुआ।