Finance

परसदेपुर रायबरेली : सरकारी कार्य में बाधा का आरोप, अधिशाषी अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

TV Bharat Logo
ByRaunak Mishra
Published : July 13, 2026
2 min read
10 views
सरकारी कार्य में बाधा का आरोप, अधिशाषी अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

परसदेपुर रायबरेली : वृक्षा रोपड़ कार्यक्रम के समय हुआ विवाद

नगर पंचायत परसदेपुर में चल रहे बृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान अधिशाषी अधिकारी और एक स्थानीय नागरिक के बीच हुई कहासुनी के बाद मामला थाने पहुंच गया।अधिशाषी अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, धमकी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार नगर पंचायत परसदेपुर स्थित माता मेढ़ु रिन धाम में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी निमिषा भारद्वाज, नगर पंचायत अध्यक्ष तथा सभासद मौजूद थे। आरोप है कि इसी बीच नगर निवासी शत्रोहन मिश्र ने कमरे में सीमेंट रखे जाने को लेकर अधिशाषी अधिकारी से सवाल-जवाब शुरू कर दिया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। आरोप है कि अधिशाषी अधिकारी के वहां से जाने के दौरान भी शत्रोहन मिश्र ने उन्हें रोककर जवाब देने का दबाव बनाया, जिससे सरकारी कार्य प्रभावित हुआ।इस मामले में अधिशाषी अधिकारी निमिषा भारद्वाज की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3), 352 और 221 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।अधिशाषी अधिकारी निमिषा भारद्वाज का कहना है कि सरकारी कार्य के दौरान सार्वजनिक रूप से उनके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया तथा कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। उन्होंने बताया कि उन्होंने संबंधित व्यक्ति से कहा था कि यदि किसी प्रकार की जानकारी चाहिए तो कार्यालय आकर प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद विवाद किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के शत्रोहन मिश्र ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने नगर पंचायत से सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत तीन अलग-अलग सूचनाएं मांगी हैं। उनका आरोप है कि इन्हीं आरटीआई आवेदनों से नाराज होकर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की