महाराजगंज, रायबरेली : महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गोलहा मजरे थुलवासा गांव में शनिवार सुबह 24 वर्षीय बृजेश कुमार का शव ससुराल के घर में फंदे से लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक करीब एक वर्ष से प्रेम विवाह के बाद ससुराल में रह रहा था। परिजनों ने पत्नी, सास, ससुर और साली पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

